Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

JPSC JSSC Protest: JPSC-JSSC धांधली पर आज झारखंड विधानसभा घेराव का ऐलान, रांची में सुरक्षा बल तैनात

JPSC JSSC Protest: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन अब और तेज होने जा रहा है. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा घेराव का आह्वान किया है. संगठन का दावा है कि JPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में बड़ी संख्या में छात्र और युवा इस मार्च में शामिल होंगे.

इस प्रदर्शन का नेतृत्व AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा करेंगी. नेहा बोरा इससे पहले दिल्ली में NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए छात्र आंदोलन के दौरान भूख हड़ताल पर भी बैठ चुकी हैं. अब वह रांची पहुंचकर JPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में विधानसभा मार्च में शामिल होंगी और आंदोलन को संबोधित करेंगी.

उधर, झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी गई है. शहीद मैदान से लेकर जगन्नाथपुर चौक और विधानसभा की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.



प्रदर्शनकारियों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है. सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए संवेदनशील इलाकों में कंटीले तार भी लगाए गए हैं, ताकि किसी भी स्थिति में प्रदर्शनकारी विधानसभा परिसर तक नहीं पहुंच सकें.



विधानसभा के सामने स्थित खुटे मैदान और आसपास के क्षेत्रों में भी अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है. प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड में रखा गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !