Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-03

JPSC Recruitment 2026: डिप्टी कलेक्टर समेत 45 पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

JPSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने विभिन्न विभागों में कुल 45 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के जरिए प्रशासनिक और शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

इन पदों पर होगी नियुक्ति
जारी अधिसूचना के अनुसार डिप्टी कलेक्टर (कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग) के 36 पद, असिस्टेंट रजिस्ट्रार (पशुपालन, दुग्ध एवं सहकारिता विभाग) के 2 पद तथा झारखंड शिक्षा सेवा श्रेणी-2 के 7 पदों पर बहाली की जाएगी।

आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है, जबकि अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 37 से 40 वर्ष (वर्ग के अनुसार) निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और सैलरी
उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains), साक्षात्कार (Interview) और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)।

चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 9,300 से 34,800 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य सरकारी भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क और छूट
आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार 50 से 100 रुपये तक का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। वहीं, दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें। अंत में भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट जरूर सुरक्षित रखें।

तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और सभी पात्रता मानकों को सुनिश्चित कर लें। साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए समय प्रबंधन और सिलेबस पर विशेष ध्यान दें, ताकि चयन की संभावना बढ़ सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !