Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

JSSC CGL CID Raid: JSSC-CGL विवाद में CID की बड़ी कार्रवाई, अब JSSC मुख्यालय में छापामारी

JSSC CGL CID Raid: JSSC-CGL परीक्षा विवाद में CID ने बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार को CID की टीम ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) कार्यालय में पहुंचकर जांच शुरू की. टीम JSSC सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ कर रही है. कार्यालय में रखे कई अहम दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं.

पहले घर पर भी हुई थी छापेमारी
बताया जा रहा है कि हाल ही में CID ने सुधीर गुप्ता के आवास पर भी छापा मारा था. अब जांच का दायरा JSSC कार्यालय तक पहुंच गया है.

CGL पास अभ्यर्थियों की होगी जांच
सूत्रों के अनुसार, CID JSSC-CGL परीक्षा पास करने वाले सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करेगी. हर उम्मीदवार के रिकॉर्ड का सत्यापन किया जाएगा. अगर जांच में कोई गड़बड़ी या फर्जीवाड़ा सामने आता है, तो संबंधित छात्रों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल CID की जांच जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !