Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-10

Jamshedpur Accident: अनियंत्रित कार होटल में घुसी, लाखों का नुकसान, बाल-बाल बची चालक की जान

Jamshedpur: टाटा मुख्य मार्ग पर स्थित मुर्गाघुटू चौक नरवा पहाड़ के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने तेज रफ्तार में नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सीधे सतीश दास के होटल का शटर और दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी.

घटना सोमवार देर रात की हैं

 घटना सोमवार देर रात की हैं. कार का एयर बैग खुल जाने से चालक गोपाल बेसरा धोबनी की जान बच गई जबकि दुर्गा चरण बेसरा समेत कार में सवार कुल तीन लोगों को हल्की चोटें आई है. एक घायल को जमशेदपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही जादूगोड़ा पुलिस घटनास्थल में पहुंची और घायलों की मदद में जुट गई. 

दुकानदार सतीश दास ने बताया कि

दुकानदार सतीश दास ने बताया कि घटना बीती रात 12 बजे की है. कार संख्या जे एच 05 डी एम / 51 45 तेज रफ्तार में आ रही थी जोरदार आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि कार होटल की दीवार तोड़ कर अंदर घुस चुकी थी इस हादसे से दुकान का सारा सामान ध्वस्त हो चुका था दुकानदार के अनुसार, लगभग 1.5 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !