Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Jamshedpur Breaking: शंकोसाई के लक्ष्मण घाट में नदी से मिला शव, पहचान को लेकर संशय बरकरार

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के ओलिडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई स्थित लक्ष्मण छठ घाट पर मंगलवार दोपहर नदी में एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव पत्थरों के पास झाड़ियों में फंसा हुआ मिला. सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि शव की पहचान को लेकर देर शाम तक असमंजस की स्थिति बनी रही.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार करीब दोपहर दो बजे कुछ स्थानीय युवक नहाने के लिए लक्ष्मण घाट पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी नजर नदी में झाड़ियों के बीच फंसे एक शव पर पड़ी. इसके बाद पूरे इलाके में यह खबर तेजी से फैल गई.


शव मिलने की सूचना उस युवक तनवीर के परिजनों तक भी पहुंची, जो हाल ही में इसी क्षेत्र के आसंगी चेकडैम में डूब गया था. परिजन मौके पर स्थानीय गोताखोर के साथ पहुंचे. गोताखोर नदी में उतरकर शव तक पहुंचा और प्राथमिक तौर पर दावा किया कि उक्त शव तनवीर का नहीं है.

हालांकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच अलग-अलग तरह की चर्चाएं होती रहीं. कुछ लोग शव को तनवीर का बता रहे थे, जबकि कुछ इससे इनकार कर रहे थे. फिलहाल पुलिस भी शव की पहचान को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं कर सकी है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को दोपहर में ही सूचना दे दी गई थी. पुलिस मौके पर पहुंची जरूर, लेकिन शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी. खबर लिखे जाने तक शव नदी में ही पड़ा था.

अब शव को बाहर निकालने और पहचान की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वह तनवीर का है या किसी अन्य व्यक्ति का.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !