Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Jamshedpur Crime News: टेल्को में महिला से चेन छिनतई का खुलासा, चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के घड़ी पार्क के पास महिला से सोने की चेन छिनतई मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से छिनी गई सोने की चेन (दो टुकड़ों में) और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

वाहन जांच के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी और सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान हुडको टेस्टिंग यार्ड के पास वाहन जांच के दौरान एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विक्रम हो (25 वर्ष), निवासी गरुड़बासा, गोविंदपुर थाना क्षेत्र बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो टुकड़ों में टूटी हुई सोने की चेन और घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई।

महिला से चेन छिनतई और बाइक चोरी की बात कबूली
पूछताछ के दौरान विक्रम हो ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी रोहित उर्फ रोहन उर्फ चिड़ी के साथ मिलकर टेल्को घड़ी पार्क के पास एक महिला से सोने की चेन छीनी थी। उसने यह भी स्वीकार किया कि वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर बाइक उसी दिन सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह इलाके से चोरी की गई थी। पुलिस ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल चोरी के मामले में भी अलग से कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, फरार आरोपी रोहित उर्फ रोहन उर्फ चिड़ी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

छापेमारी टीम में शामिल पुलिस अधिकारी
इस कार्रवाई में टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक सोहन लाल, हेमकिशोर गुप्ता, कानाख्या पासवान, सहायक अवर निरीक्षक दीपन राम, आरक्षी भीम महतो, विनेश कुमार बत्ता तथा मुन्ना उरांव शामिल रहे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !