Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-14

Jamshedpur Mango Crime : मानगो में सिगरेट पीने को लेकर विवाद, चापड़ से हमला, इलाके में फैला तनाव

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत दाईगुट्टू कावेरी रोड स्थित करमू चौक पर बुधवार देर रात सिगरेट पीने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ युवक चापड़ लेकर मौके पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे को पहले से जानते थे। किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई और हथियारों का इस्तेमाल किया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।


स्थानीय युवकों के हस्तक्षेप और मानगो थाना पुलिस के समय पर पहुंचने से स्थिति को काबू में कर लिया गया। पुलिस को देखते ही हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में तनाव बना रहा, हालांकि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। एहतियातन इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !