Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Jamshedpur News: अपराध पर सख्ती, त्योहार पर सुरक्षा, जमशेदपुर SSP की मासिक बैठक में अहम निर्देश

Jamshedpur News: जमशेदपुर में बुधवार, 13 मई 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, सभी पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक एवं थाना प्रभारियों ने हिस्सा लिया और लंबित मामलों की समीक्षा की। 

लंबित मामलों और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
बैठक के दौरान SSP ने लंबित कांडों, वारंट और कुर्की मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया। साथ ही पासपोर्ट सत्यापन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध हथियारों की तस्करी और नशा कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

गुमशुदा मामलों की प्राथमिकता और बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
इसके अलावा गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए, ताकि पर्व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !