Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-22

Jamshedpur News: एग्रिको से शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों की भागीदारी

Jamshedpur News: जमशेदपुर नमन परिवार के तत्वावधान में आज 22 मार्च को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा निकाली गई। यात्रा निकालने से पहले पूर्वी सिंहभूम जिले में शहीद जवानों के परिवारों को पहले सम्मानित किया गया। साथ ही कारगिल युद्ध और देश के अन्य युद्ध में शामिल हुए जवानों को भी नमन संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया। 
शहीद सम्मान यात्रा में दिखी देश भक्ति में सराबोर जनता 
शहीद सम्मान यात्रा में पूर्वी सिंहभूम जिले के लाखों देशभक्ति इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए जिसमे महिला, पुरुष छोटे बच्चे, खेल जगत से लोग और कई सामाजिक संगठन के लोग इस शहीद सम्मान यात्रा में शामिल हुए। नमन संस्था के संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए नमन के द्वारा शाहिद सम्मान अखंड तिरंगा यात्रा निकाली गई।  उनका मानना है कि आने वाले दिनों में यह विश्व की सबसे बड़ी अखंड तिरंगा यात्रा साबित होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !