Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-10

Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल का ब्लड बैंक होगा आधुनिक, नई मशीनों से जांच होगी आसान

Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल के ब्लड बैंक को आधुनिक बनाने की दिशा में पहल तेज हो गई है. अस्पताल प्रबंधन जल्द ही इसे अपग्रेड कर अत्याधुनिक मशीनों से लैस करने की तैयारी में है.

जानकारी के अनुसार, नए मॉडल की ऑटोमेटिक एलिजा प्रोसीजर सिस्टम मशीन की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस उन्नयन पर डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है.

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी ब्लड बैंक के लिए दो प्रकार की मशीनों का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया था. नई तकनीक आने से खून की जांच प्रक्रिया तेज और अधिक सटीक हो सकेगी.

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आधुनिक मशीनों के उपयोग से डॉक्टरों और तकनीशियनों को काम करने में सुविधा होगी, वहीं मरीजों को भी बेहतर जांच सुविधा मिल सकेगी. सेंट्रल पैथोलॉजी की शुरुआत के साथ ब्लड बैंक को पूरी तरह उन्नत बनाने की उम्मीद जताई जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !