Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Jamshedpur News: करनडीह के हीरो सर्विस सेंटर में बड़ी चोरी, 50 हजार से अधिक नकदी ले उड़े चोर

Jamshedpur News: शहर के करनडीह इलाके मे चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सर्विस सेंटर के मैनेजर के अनुसार, 28 मार्च की शाम करीब 7 बजे सेंटर बंद कर सभी कर्मचारी घर चले गए थे. रविवार सुबह जब वे सेंटर पहुंचे, तो मुख्य द्वार का ताला टूटा पाया. अंदर प्रवेश करने पर देखा कि कैश काउंटर की खिड़की खुली थी और ड्रॉअर का ताला भी टूटा हुआ था. जांच करने पर पता चला कि काउंटर में रखी लगभग 50 से 55 हजार रुपये की नकदी गायब है।
घटना हुई सीसीटीवी मे कैद 


घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है जिसमे चोर शोरूम का ताला तोड़ते नजर आ रहें हैं।

फुटेज से यह भी पता चला कि इस चोरी में तीन चोर शामिल थे. सीसीटीवी में चोर चेहरे पर मास्क लगाए हुए साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो में अपराधी ताला तोड़ते और कैश काउंटर के अंदर घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। तपन पाल के अनुसार, यह सर्विस सेंटर पिछले 6 वर्षों से यहां संचालित है, लेकिन आज तक ऐसी घटना कभी नहीं घटी थी। घटना के संबंध में आज सुबह ही संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !