Jamshedpur News: जमशेदपुर में तेज गर्मी और लू के असर का सीधा प्रभाव शहर के अस्पतालों में मरीजों की संख्या पर देखने को मिल रहा है. जमशेदपुर के सदर अस्पताल और एमजीएम अस्पताल में मेडिसिन विभाग को छोड़कर अन्य विभागों में मरीजों की संख्या में कमी आई है.
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण कई लोग जरूरी होने पर ही अस्पताल पहुंच रहे हैं. सामान्य दिनों की तुलना में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या घट गई है.
मेडिसिन विभाग में बढ़े गर्मी से बीमार मरीज
जहां अन्य विभागों में मरीज कम हो रहे हैं, वहीं मेडिसिन विभाग में गर्मी से जुड़ी परेशानियों वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है.
डॉक्टरों के पास तेज बुखार, कमजोरी, डिहाइड्रेशन, चक्कर और गर्मी से संबंधित अन्य समस्याओं के मरीज पहुंच रहे हैं.
एमजीएम में ओपीडी संख्या घटी
एमजीएम अस्पताल में सामान्य दिनों में करीब 1200 मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए पहुंचते हैं. लेकिन सोमवार को मरीजों की संख्या घटकर लगभग 1000 के आसपास रही.
अस्पताल सूत्रों का कहना है कि मौसम में सुधार और तापमान में गिरावट आने के बाद मरीजों की संख्या फिर बढ़ सकती है.
डॉक्टरों ने लोगों से गर्मी के दौरान सावधानी बरतने, पर्याप्त पानी पीने और तेज धूप में बाहर निकलने से बचने की अपील की है.