Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-23

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सीतारामडेरा में भाई-बहन ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत न्यू सीतारामडेरा क्वार्टर नंबर 61 में दो सगे भाई-बहन द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.


मृतकों की पहचान विवेकानंद सरकार और सरस्वती सरकार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों अविवाहित थे और उनकी उम्र करीब 60 वर्ष के आसपास थी. सरस्वती सरकार कोऑपरेटिव कॉलेज में रिटायर्ड लेक्चरर रह चुकी थीं, जबकि विवेकानंद सरकार इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे.


पड़ोसियों के अनुसार घर से पिछले दो-तीन दिनों से तेज दुर्गंध आ रही थी. शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया तो दोनों भाई-बहन फंदे से लटके मिले. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना दो से तीन दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसके कारण शवों की स्थिति बिगड़ चुकी थी.

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही सरस्वती सरकार को कैंसर होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद से दोनों भाई-बहन मानसिक तनाव में थे. आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव में आकर उन्होंने यह कदम उठाया.

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर अनुसंधान किया जा रहा है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !