Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Jamshedpur News: जुगसलाई के शीतला माता मंदिर के शिवलिंग से नाग चोरी, इलाके में आक्रोश

Jamshedpur: जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित नया बाजार के फिरंगी चौक स्थित शीतला माता मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। जहां अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग का नाग चुरा लिया। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह जब मंदिर खोला गया तो शिव प्रतिमा से नाग गायब मिला। इसके बाद मंदिर समिति और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग मंदिर परिसर में जुटने लगे।

चोरों के लगातार बढ़ते हौसले, दिन के उजाले में भी सुरक्षित नहीं भगवान का घर 
इस चोरी ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर गहरा गुस्सा है कि अब चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि वे रात के अंधेरे का भी इंतजार नहीं करते है, अब तो भगवान के घर में भी दिनदहाड़े चोरियां होने लगी हैं। मंदिर समिति और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर में घरों के ताले टूटना और राह चलते लोगों से छिनतई (मोबाइल-चेन स्नैचिंग) की घटनाएं तो आम हो चुकी है, लेकिन अब आस्था के केंद्रों को भी निशाना बनाया जा रहा है, जिससे लोगों का सब्र टूट रहा है।







WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !