Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-22

Jamshedpur News: झारखंड पद्मशाली संगम का आयोजन सफल, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु

Jamshedpur News: 22 मार्च को झारखंड राज्य पद्मशाली संगम के तत्वावधान में शहर के एवीको क्लब हाउस में श्री भवानारुशी स्वामी पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड समेत देश के विभिन्न हिस्सों से आए पद्मशाली समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपनी परंपराओं को जीवंत किया।
वैदिक मन्त्रों से हुई विशेष पूजा
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे हुई जिसमे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भवानारुशी स्वामी की विशेष पूजा-अर्चना से हुई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समुदाय की सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित करना और नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत से परिचित कराना रहा।

इस अवसर पर अखिल भारतीय पद्मशाली संगम हैदराबाद के अध्यक्ष कोंडागटला स्वामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में समाज की एकता, सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में ABPS के महासचिव नितिपल्ली वेंकट राव तथा रायपुर क्षेत्र पद्मशाली समाज के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय सचिव गोपाल परसावर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
दोपहर 3 बजे महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि जमशेदपुर में पद्मशाली समुदाय की एकता और सांस्कृतिक पहचान की भी एक सशक्त मिसाल पेश की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !