Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-21

Jamshedpur News: दलदली में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी समारोह में पत्नी से हुआ था झगड़ा

Jamshedpur: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित दलदली में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 33 वर्षीय मार्शल सोरेन के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का निवासी बताया जा रहा है।

परिवारिक कार्यक्रम में आया था युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मार्शल अपनी पत्नी के साथ ससुराल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दलदली आया हुआ था। घटना के समय वह घर के एक कमरे में मौजूद था।

कमरा अंदर से बंद, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस
बताया जा रहा है कि काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे खोलने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

घटना के पीछे विवाद की आशंका
परिजनों के अनुसार, घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद युवक ने फांसी लगा ली। हालांकि, घटना के सही कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। मामले में अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हर पहलू से जांच कर रही पुलिस
पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !