Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-16

Jamshedpur News: पोटका में ओवरलोड गिट्टी से भरा हाईवा पकड़ा, 500 CFT माल जब्त, चालक फरार

Jamshedpur News: पोटका थाना क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए गए अभियान में प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है. अचानक की गई छापेमारी के दौरान गिट्टी से लदा एक हाईवा जब्त किया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया.
ओचक जांच में पकड़ाया हाईवा, रोकने के बावजूद नहीं रुका चालक
जानकारी के अनुसार, पोटका बस स्टैंड के पास अंचल अधिकारी निकिता बाला के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पोटका से जादूगोड़ा की ओर जा रहे एक हाईवा को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर आगे बढ़ गया. कुछ दूरी पर वाहन को खड़ा कर चालक मौके से फरार हो गया. इसके बाद टीम ने हाईवा की जांच की.

जांच में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, 500 CFT गिट्टी बिना कागजात मिली
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें करीब 500 CFT गिट्टी लदी पाई गई. जब परिवहन से जुड़े दस्तावेज और चालान मांगे गए, तो कोई वैध कागजात उपलब्ध नहीं मिला. इसके बाद टीम ने गिट्टी लदे हाईवा को जब्त कर पोटका थाना में सुरक्षित रखवा दिया.

वाहन मालिक और चालक पर केस दर्ज, आगे की कार्रवाई शुरू
अंचल अधिकारी ने बताया कि वाहन मालिक और चालक के खिलाफ बिना चालान खनिज परिवहन का मामला दर्ज कर लिया गया है. इस पर एमएमडीआर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन का कहना है कि अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सरकारी राजस्व को होने वाले नुकसान को रोका जा सके. पोटका में की गई इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि प्रशासन अवैध खनिज परिवहन को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है. आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान जारी रहने की संभावना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !