Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-23

Jamshedpur News: ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय बैठक संपन्न, नई कमेटी गठन की प्रक्रिया शुरू

Jamshedpur News: ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय बैठक राज किशोर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत सभी क्षेत्रों से निर्वाचित इकाई अध्यक्षों, महासचिवों एवं कोषाध्यक्षों के सम्मान के साथ हुई। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और अब तक किए गए कार्यों की जानकारी विकास सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई।
लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय 
बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति को भंग कर दिया गया। इसके उपरांत राज किशोर सिंह ने नई केंद्रीय समिति के गठन की रूपरेखा प्रस्तुत की। नई कमेटी में अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष के तीन प्रमुख पद निर्धारित किए गए हैं।

चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी विस्तृत कार्यक्रम घोषित किया गया। इसके तहत इकाई अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और संस्थापक सदस्य मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की तिथि 26 मार्च , नाम वापसी 27 मार्च और मतदान 29 मार्च को निर्धारित किया गया है।
चुनाव संपन्न होने के बाद परिणाम घोषणा, स्वागत समारोह और सामूहिक भोज का आयोजन भी 29 मार्च को ही किया जाएगा। चुनाव से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं , ब्राह्म श्री भवन कदम में संपन्न होंगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !