Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-14

Jamshedpur News: मानगो के इंडियन कंचनदीप गैस एजेंसी में गैस बुकिंग को लेकर जमकर बवाल, देखें वीडियो

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में स्थित इंडियन कंचनदीप गैस एजेंसी में गैस बुकिंग और सिलेंडर वितरण को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हो गया। गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं की भारी भीड़ के कारण एजेंसी परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

लोगों का गुस्सा फूटा
बताया जा रहा है कि कई उपभोक्ताओं ने काफी दिन पहले गैस की बुकिंग कराई थी, लेकिन समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इसी को लेकर उपभोक्ताओं ने एजेंसी के बाहर विरोध जताते हुए जमकर हंगामा किया।

कर्मियों और ग्राहक के बीच हुई कहासुनी
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर पहुंच गए थे। भीड़ बढ़ने के कारण लाइन में खड़े लोगों और एजेंसी कर्मियों के बीच कहासुनी भी हो गई। स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई और आसपास के इलाके में भी हलचल मच गई।

स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की सप्लाई कम आने के कारण कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है। बुकिंग के बाद भी समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !