Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-08

Jamshedpur News: मानगो गोलचक्कर के पास दो छात्र गुटों में मारपीट, चार घायल

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो गोलचक्कर के पास कुंवर बस्ती और गुरुद्वारा बस्ती के छात्रों के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर अचानक झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

चार छात्र हुए घायल
इस घटना में कुंवर बस्ती के रहने वाले चार छात्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी छात्रों को घर भेज दिया।

परिजनों ने लगाया हमले का आरोप
घायल छात्रों में से एक के पिता जयराम मिश्रा ने बताया कि हमलावर मानगो के गुरुद्वारा बस्ती के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और अपने बेटे समेत चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

परीक्षा देकर लौट रहे थे छात्र
बताया जा रहा है कि सभी घायल छात्र मानगो गुरुनानक स्कूल के छात्र हैं और उनकी परीक्षा का सेंटर साकची स्थित विवेकानंद स्कूल में पड़ा था। परीक्षा देकर वापस लौटने के दौरान दोनों पक्षों के छात्रों के बीच विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया।

पुलिस को दी गई सूचना
घटना की जानकारी मानगो थाना पुलिस को भी दे दी गई है। परिजनों का आरोप है कि हमले के दौरान छात्रों पर चापड़ से भी वार किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !