Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Jamshedpur News: सीतारामडेरा फायरिंग कांड में घायल सन्नी की मौत, टीएमएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर डब्बा लाइन सामुदायिक भवन के सामने वर्चस्व की लड़ाई और रामनवमी के दौरान हुई छेड़खानी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। दो गुटों के बीच हुए इस टकराव में ताबड़तोड़ फायरिंग और चापड़बाजी की घटना सामने आई थी। इसी हमले में गंभीर रूप से घायल हुए युवक सन्नी पुष्टि की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। सन्नी की मौत की खबर मिलते ही गुरुवार को उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए और वहां हंगामा करते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

गोली लगने और चापड़ हमले से गंभीर रूप से घायल था सन्नी
बताया जा रहा है कि 31 मार्च को हुई इस घटना में सन्नी पुष्टि के अलावा नंदू लोहार नामक युवक भी घायल हुआ था। हालांकि इलाज के बाद नंदू लोहार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन सन्नी की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार सन्नी की एक आंख में गोली लगी थी, वहीं उसके सिर और हाथ पर चापड़ से भी हमला किया गया था, जिससे उसकी स्थिति बहुत नाजुक हो गई थी।

पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किए थे साक्ष्य
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। घटनास्थल से दो पिलेट और दो खोखा बरामद किए गए थे, जिससे फायरिंग की पुष्टि हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी थी और इस कांड में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है।

परिजनों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग
सन्नी की मौत के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया। उनका कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !