Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-24

Jamshedpur News: हल्दीपोखर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन

Jamshedpur: जमशेदपुर के पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दीपोखर (पश्चिम) पंचायत के स्कूल मोहल्ला स्थित कम्युनिटी हॉल में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन संजीव सरदार फैन्स क्लब के तत्वावधान में क्योरबे अस्पताल, हाता के सहयोग से किया गया।

विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन
शिविर का उद्घाटन पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरी परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर में कुल 205 लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

युवाओं की पहल को विधायक ने सराहा
मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद क्षेत्र के युवाओं द्वारा इस तरह का स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने पर जोर
विधायक ने क्योरबे अस्पताल प्रबंधन से भविष्य में सुदूर गांवों में भी इसी प्रकार के शिविर आयोजित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर जांच कराने की भी अपील की गई।

“गरीबों को इलाज देना सबसे बड़ी सेवा”
संजीव सरदार ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को समय पर इलाज और दवा उपलब्ध कराना सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने शिविर में मौजूद चिकित्सकों और आयोजकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला, झामुमो नेता सुनील महतो, बबलू चौधरी, मुखिया कार्तिक मुर्मू, वार्ड सदस्य आफताब हुसैन, मो. बाला, देव पालित और मो. जमाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

वहीं आयोजन को सफल बनाने में सैयद समीउल्लाह, रिज्जु, लड्डन, समीर, दिलघोष, दशमत, पुतुल प्रधान, बबलू प्रधान, क्योरबे अस्पताल के डॉ. अमित कुमार, अभिजीत कुमार गोंड, शशि कात्यायनी, आभा और रनोज सरकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !