Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-06

Jamshedpur News: 3 किलो गांजा के साथ युवक दबोचा, पहले भी जा चुका है जेल

Jamshedpur News: जमशेदपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. सिधगोड़ा थाना क्षेत्र में टाइगर मोबाइल टीम की सतर्कता से एक युवक को करीब 3 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है.


संदिग्ध हालत में खड़ा था युवक

मिली जानकारी के अनुसार, ओल्ड बारिडीह कोसी रोड के पास एक युवक काले रंग का बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा था. इसी दौरान गश्त पर निकले टाइगर मोबाइल के जवान तबरेज़ की नजर उस पर पड़ी. शक होने पर जब युवक की तलाशी ली गई, तो उसके बैग से करीब 3 किलो गांजा बरामद हुआ.

पहले भी जा चुका है जेल
गिरफ्तार युवक की पहचान पिंकू कर्मकार के रूप में हुई है, जो परसुडीह थाना क्षेत्र के मकदमपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले पंजाब में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है.

आगे की कार्रवाई जारी
घटना की सूचना तुरंत वरीय अधिकारियों को दी गई. इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !