Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-01

Jamshedpur News : गोलमुरी गोलीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार और चोरी की बाइक बरामद

Jamshedpur News : गोलमुरी थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई दो गोलीबारी की घटनाओं का जमशेदपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार, जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।


26-27 मई की फायरिंग घटनाओं में शामिल चार बदमाश पुलिस की गिरफ्त में


सीनियर एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि 26 और 27 मई 2026 की रात गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटनाओं के संबंध में गोलमुरी थाना कांड संख्या 60/2026 और 61/2026 दर्ज किए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष छापामारी दल का गठन किया था।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार आरोपियों में विक्की सिंह गिल उर्फ कुंडी, रविंद्र कुमार ठाकुर, बलराम सिंह उर्फ छोटू और अमन सिंह शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि विक्की सिंह गिल को पहले ही कन्हैया यादव हत्याकांड में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि शेष तीन आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


आरोपियों की निशानदेही पर लोडेड पिस्टल, जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गोलीबारी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर एक लोडेड पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस का मानना है कि बरामद बाइक का इस्तेमाल अपराध को अंजाम देने में किया गया था।


गिरफ्तार सभी आरोपियों का रहा है आपराधिक इतिहास, अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। मामले की जांच अभी जारी है और गोलीबारी की घटनाओं से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई को गोलमुरी क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई फायरिंग की घटनाओं के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !