Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Jamshedpur News : गोलमुरी में युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur News : गोलमुरी थाना क्षेत्र के आनंद नगर विकास भवन के समीप शनिवार देर रात एक युवक पर धारदार तलवार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर गोलमुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, नामदा बस्ती (नानक नगर) निवासी रोहित सिंह शनिवार रात करीब 11 बजे सिद्धाश्रम मंदिर के पास अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान आनंद नगर लाइन नंबर-2 निवासी चंद्र प्रकाश सिंह वहां पहुंचा और कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने धारदार तलवार से हमला कर दिया।

बचाव में हाथ आगे बढ़ाया तो पंजा कटा, पेट पर भी गंभीर चोट

पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने गर्दन और पेट पर वार करने की कोशिश की। बचाव के दौरान रोहित सिंह ने हाथ आगे कर दिया, जिससे उनके हाथ का पंजा गंभीर रूप से कट गया। हमले में उनके पेट पर भी गहरी चोट आई है।

घटना के बाद घायल युवक गोलमुरी थाना पहुंचा और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !