Jamshedpur News : जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी बर्मामाइंस मंडल के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 139वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता एवं फाउंड्री यूनियन मध्य विद्यालय के भवन प्रभारी कुलवंत सिंह बंटी के आवास पर किया गया।
इस अवसर पर फाउंड्री यूनियन मध्य विद्यालय के अंतर्गत आने वाले बूथ संख्या 249, 250, 251 और 252 के बूथ अध्यक्षों तथा स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों को दिए गए प्रेरणादायक संदेशों, सामाजिक सरोकारों, जनभागीदारी, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
कार्यक्रम में भाजपा बर्मामाइंस मंडल के महामंत्री सौरव श्रीवास्तव, संतोष ठाकुर, प्रदीप मिश्रा, मिंटू मिश्रा, महेंद्र रजक, अंकित श्रीवास्तव, विष्णु सिंह, अमरजीत सिंह, हरजोत सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।