Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Jamshedpur News : बकरीद को लेकर मानगो थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

Jamshedpur News : जमशेदपुर में आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को मानगो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अर्णव मिश्रा ने की। इस दौरान ऋषभ द्विवेदी भी मौजूद रहे।


शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को बताए स्थानीय मुद्दे


बैठक में मानगो थाना शांति समिति के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पर्व के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं और स्थानीय मुद्दों से प्रशासन को अवगत कराया गया। सदस्यों ने साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर अपने सुझाव भी रखे।


प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई और कड़ी सुरक्षा का दिया भरोसा


एसडीओ अर्णव मिश्रा ने समिति के सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बकरीद के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। साथ ही लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !