Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-12

Jamshedpur News : बिरसानगर में चापड़ से हमला, बीच-बचाव कर रहे युवक को किया घायल

Jamshedpur News : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-7 स्थित हरि मंदिर के पास शुक्रवार शाम करीब पांच बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ अज्ञात बदमाशों ने 22 वर्षीय युवक सरबजीत सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल सरबजीत सिंह बिरसानगर निवासी मनजीत सिंह का पुत्र है।


मारपीट रोकने की कोशिश में खुद बन गया निशाना

घायल सरबजीत सिंह ने बताया कि कुछ लोग एक युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट कर रहे थे। वह बीच-बचाव करने और उसे बचाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने चापड़ से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई।

एमजीएम अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने कराया प्राथमिक उपचार

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। शाम 5:57 बजे उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने सिर पर टांके लगाए और दर्द व रक्तस्राव रोकने के लिए आवश्यक उपचार किया। सिर के अंदरूनी हिस्से में चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए डॉक्टरों ने एनसीसीटी ब्रेन एंड स्कल (CT Scan) कराने की सलाह दी है।

पुलिस ने दर्ज किया मेडिको-लीगल केस

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मामले को मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) के रूप में दर्ज कर लिया गया है। सरबजीत सिंह ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि वह हमलावरों की पहचान कर सकता है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

बिरसानगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अज्ञात हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !