Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Jamshedpur News : बिष्टुपुर बाजार में दो दुकानों में सेंधमारी, करीब 1.90 लाख रुपये नकद चोरी

Jamshedpur News : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित बिष्टुपुर बाजार में शनिवार देर रात चोरों ने दो दुकानों में सेंधमारी कर करीब 1.90 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है और बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।


जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले राकेश कुमार के श्याम जनरल स्टोर का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और गल्ले में रखे करीब एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने पास स्थित अब्दुल कलाम की फल दुकान को निशाना बनाया और वहां रखे करीब 90 हजार रुपये नकद भी चोरी कर लिए।



सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

रविवार सुबह दुकानदारों के दुकान खोलने पर घटना का पता चला। सूचना मिलने के बाद बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, नियमित पुलिस पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !