Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-03

Jamshedpur News : स्वर्णरेखा नदी में हजारों मछलियां मृत पाई गईं, सरयू राय ने उठाए सवाल

Jamshedpur News : शहर में मछलियों के मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को डोबो पुल के नीचे स्वर्णरेखा नदी में हजारों की संख्या में मरी हुई मछलियां पाई गईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह करीब तीन बजे मछुआरे जब मछली पकड़ने पहुंचे तो बिना जाल के ही मछलियां उनके हाथ में आ गईं, लेकिन सभी मछलियां मृत थीं।


सीवेज नाले से प्रदूषण की आशंका, जांच की उठी मांग


जनता दल (यूनाइटेड) के स्थानीय पदाधिकारी की सूचना पर विधायक सरयू राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर मछलियां मरी मिलीं, उसके पास से सीवेज का नाला गुजरता है, जो सोनारी क्षेत्र से आ रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि इसी नाले के जरिए कोई दूषित पदार्थ नदी में मिल रहा है, जिसके कारण मछलियों की मौत हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आसपास जलकुंभी की अधिकता इस बात का संकेत है कि पानी प्रदूषित हो चुका है।


स्वास्थ्य पर खतरे की चेतावनी, एजेंसियों से जांच की मांग


सरयू राय ने कहा कि शहर की गंदगी सीधे नदी में गिर रही है, जो बेहद चिंताजनक है। लोग इसी पानी का उपयोग स्नान के लिए भी करते हैं, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, टाटा स्टील और नगर निकाय से मामले की जांच कर वास्तविक कारणों को सार्वजनिक करने की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !