Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-11

Jamshedpur Police: नकली मसालों की आड़ में नशीले पदार्थों का काला खेल, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Jamshedpur: जमशेदपुर में खाद्य सुरक्षा और अवैध नशे के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोलमुरी और मानगो थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने न केवल नकली खाद्य सामग्री के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया, बल्कि मसालों के पैकेटों से भारी मात्रा में डोडा नशीला पदार्थ पाउडर भी बरामद किया है.

 सिटी एसपी एसके चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कांड संख्या 17/26, दिनांक 10.02.26, धारा 15(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राप्त सूचना के आधार पर 10 फरवरी को दोपहर करीब 12:40 बजे मानगो नंबर 75, गणेश पूजा मैदान के पास स्थित “न्यू अपना शॉप” नामक किराना दुकान में छापेमारी की गई. यह दुकान बलराम महतो (56 वर्ष), पिता स्व. ओज महतो, निवासी लाइन नंबर 02, हिंदु बस्ती, थाना गोलमुरी, जिला पूर्वी सिंहभूम की बताई गई है.

छापेमारी के दौरान दुकान के अंदर प्लास्टिक की बोरियों में बड़ी मात्रा में मसाले और खाद्य सामग्री रखी मिली. संदेह होने पर जब पैकेटों की जांच की गई तो उसमें “डोडा पाउडर जैसा पदार्थ” बरामद हुआ. मौके से कुल 256 पैकेट जब्त किए गए.

पैकेट सहित लगभग 88 किलोग्राम बताया

जब्त सामानो में सोना चना बेसन 54 पैकेट, शिव होलवेट चक्की ताजा आटा 33 पैकेट, पीवाई टर्मरिक पाउडर 152 पैकेट, पीवाई रेड चिली पाउडर 08 पैकेट, रिश्ता चक्की फ्रेश आटा 09 पैकेट कुल वजन पैकेट सहित लगभग 88 किलोग्राम बताया गया है.

मामले में आगे की कार्रवाई जारी

साथ ही एक फोल्डिंग कवर में आईफोन 16 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. सिटी एसपी एसके चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और जब्त सामग्री की विधिवत जांच कराई जाएगी. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !