Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

Jamshedpur Road Accident: डिमना लेक के पास दो बाइकों की भिड़ंत, बच्चे समेत तीन घायल

Jamshedpur Road Accident: जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक के पास हलूदबनी गांव में शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए. घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना में संकोशाई निवासी 52 वर्षीय जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं. वहीं 9 वर्षीय राघव सिंह सरदार और मानगो आजादनगर निवासी 34 वर्षीय अब्दुल रहमान को भी चोटें आई हैं.

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत मदद की. तुरियाबेड़ा निवासी टेंपो चालक सूरज कुमार और शेखर शर्मा ने गंभीर रूप से घायल जितेंद्र सिंह और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया. वहीं अब्दुल रहमान को स्थानीय पुलिस की सहायता से इलाज के लिए भेजा गया.

परिजनों के अनुसार सभी लोग लावजोड़ा स्थित हाथीखेदा मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे. इसी दौरान हलूदबनी के पास दोनों बाइक आपस में टकरा गईं. राघव अपने फूफा जितेंद्र सिंह के साथ बाइक पर था, जबकि दूसरी बाइक से जा रहे अब्दुल रहमान जमशेदपुर से अपने गांव पुरुलिया के सांउतालडीह जा रहे थे.

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लिया. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !