Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Jamshedpur Theft : कपाली में चोरों का आतंक, एक ही घर को दोबारा बनाया निशाना

Jamshedpur : कपाली में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि एक ही घर को दोबारा निशाना बनाया गया। ताजा मामला गौसनगर फुटबॉल मैदान के पास का है, जहां पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी है।


पहले चोरी, फिर दोबारा घुसपैठ की कोशिश


जानकारी के अनुसार, जिस घर में 29 नवंबर को चोरी हुई थी, उसी घर में 9 जनवरी की रात करीब 10 बजे फिर से चोरी का प्रयास किया गया। दो अज्ञात युवक घर की बाउंड्री में घुसकर खिड़की की रस्सी काटकर कमरे में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान घरवालों की नजर पड़ते ही दोनों युवक अल्बेस्टर पर चढ़कर फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी

घटना की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए लोग लाठी-डंडे लेकर घरों से बाहर निकल आए और आसपास तलाशी शुरू कर दी। हालांकि, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

चंदा मांगने के बहाने रेकी की आशंका

पीड़िता शामिमा बेगम ने बताया कि घटना से पहले सुबह दो युवक चंदा मांगने के बहाने उनके घर आए थे। आशंका जताई जा रही है कि उसी दौरान घर की रेकी की गई हो और रात में वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई।

पहली चोरी पर भी नहीं हुई कार्रवाई

वहीं, नदीम अख्तर ने बताया कि 29 नवंबर की चोरी को लेकर कपाली ओपी में लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही जांच में कोई ठोस प्रगति हुई। पुलिस की ओर से न तो दोबारा संपर्क किया गया और न ही कोई प्रभावी कार्रवाई नजर आई।

लोगों में दहशत, गश्ती बढ़ाने की मांग

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के लोग दहशत में हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और संदिग्धों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !