Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Jamtara News : जीतपुर जंगल में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

Jamtara News : जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिहिजाम थाना क्षेत्र के जीतपुर जंगल में एक युवक और एक युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू


जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल के अंदर संदिग्ध हालत में दो शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहचान हुई, प्रेम प्रसंग की आशंका, इलाके में शोक और सवाल

प्राथमिक जांच में मृत युवक की पहचान बोदमा गांव निवासी सागेन हेंब्रम के रूप में हुई है, जो पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है। वहीं युवती की पहचान पश्चिम बंगाल के महेशपुर गांव निवासी मालती मुर्मू के रूप में की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

एक साथ युवक-युवती के शव मिलने से पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है। ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध हैं और मामले को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !