Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-23

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान करने की मांग को लेकर सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार द्वारा जारी संकल्प के अनुपालन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
संकल्प का पालन नहीं करने का है आरोप
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राज्य सरकार द्वारा 30 अप्रैल 2021 को जारी संकल्प संख्या 1938 के तहत चिन्हित सभी झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय सम्मान के साथ सम्मान पत्र या प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसके बावजूद पूर्वी सिंहभूम जिले में इस संकल्प का पालन नहीं हो रहा है।

उन्होंने बताया कि गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सभी उपायुक्तों को आंदोलनकारियों को सम्मानित करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक कई आंदोलनकारियों को सम्मान नहीं मिल सका है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस आदेश का अनुपालन नहीं होना राज्यादेश का उल्लंघन है। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान कई आंदोलनकारियों का निधन हो गया, जिन्हें जीवित रहते सम्मान नहीं मिल पाया, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रदर्शन के दौरान प्रशासन से मांग की गई कि जल्द से जल्द सभी पात्र झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !