Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

Jharkhand News: झारखंड ATS ने IS और अलकायदा से जुड़े 61 संदिग्धों की सूची तैयार की, जिलों को अलर्ट

Jharkhand ATS: झारखंड एटीएस ने राज्य में इस्लामिक स्टेट यानी आईएस और अलकायदा से कथित तौर पर जुड़े संदिग्धों की पहचान कर जिलों को सतर्क किया है. एटीएस के आंतरिक रिकॉर्ड में कुल 61 नाम दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. इनमें आईएस से जुड़े 12 और अलकायदा से जुड़े 49 संदिग्धों के नाम बताए गए हैं.

हालांकि उपलब्ध सूची में अलकायदा से जुड़े 41 नाम ही स्पष्ट रूप से दर्ज हैं, जबकि दावा 49 संदिग्धों का किया गया है. इस अंतर को लेकर आधिकारिक स्तर पर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. सूची में शामिल सभी लोग फिलहाल संदिग्ध या आरोपी की श्रेणी में हैं और उन्हें किसी मामले में दोषी ठहराए जाने की पुष्टि नहीं हुई है.

एटीएस ने पुलिस मुख्यालय और जिलों को भेजा पत्र
जानकारी के मुताबिक, एटीएस मुख्यालय ने कुछ महीने पहले पुलिस मुख्यालय के एडीजी अभियान और आईजी अभियान को पत्र भेजा था. इसके बाद राज्य के सभी जिलों के एसपी को भी निर्देश जारी किए गए थे.

जिला पुलिस से आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखने और एटीएस को जरूरी सहयोग देने को कहा गया था. पूरी निगरानी और आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी एटीएस के पास रहेगी.

विदेश मंत्रालय के पत्र के बाद शुरू हुई प्रक्रिया
बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई की पृष्ठभूमि में विदेश मंत्रालय का 3 अप्रैल को भेजा गया एक पत्र है. इसमें उल्लेख किया गया था कि 26 मार्च को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आईएस और अलकायदा से जुड़े व्यक्तियों और संगठनों को प्रतिबंधित सूची में शामिल करने को मंजूरी दी थी.

यह निर्णय संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय सात के तहत लिया गया था. इसके तहत सूचीबद्ध व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ कई तरह के प्रतिबंध लागू हो सकते हैं.

संपत्ति जब्ती और यात्रा प्रतिबंध जैसे प्रावधान
संयुक्त राष्ट्र के प्रावधानों के तहत संबंधित लोगों की संपत्तियां जब्त की जा सकती हैं. उनके बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की जांच हो सकती है. यात्रा पर रोक लगाने के साथ हथियारों की खरीद-बिक्री अथवा उपलब्धता पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है.

इसी आधार पर झारखंड एटीएस ने राज्य स्तर पर संभावित कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की है. सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में संदिग्धों के बैंक खाते, वित्तीय लेनदेन और कथित बेनामी संपत्तियों की जांच की जा सकती है.

जिला पुलिस के साथ गतिविधियों पर निगरानी
एटीएस के निर्देश के बाद जिलों की पुलिस को भी अलर्ट मोड में रखा गया है. संदिग्धों की आवाजाही, संपर्कों और अन्य गतिविधियों की जानकारी जुटाई जाएगी. जरूरत पड़ने पर संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आईएस से जुड़े बताए गए 12 संदिग्ध
आईएस से जुड़े बताए गए संदिग्धों में मो. अरशद वारसी, आरिज हसनैन, नसीम, आदिल हसन, रेहान आलम, शाहनवाज आलम, मो. शहबाज, मोहम्मद, साकिब अरमान, फैजान अंसारी, फैसल रहमान और मो. जिकिरूल्लाह के नाम शामिल हैं.

अलकायदा से जुड़े बताए गए नाम
अलकायदा से जुड़े प्रमुख संदिग्धों की उपलब्ध सूची में कारी तैयब, मुफ्ती सोहैब, इम्तियाज खलीफा, मो. सरवर आलम, फैजान अहमद, तौफीक अहमद, अहमद मसूद, मो. अब्दुल शामी, राजू उर्फ नसीम, सैयद मो. जिसान, नसीम अख्तर, अहमद मसूद अकरम और मौलाना कलीमुद्दीन के नाम दर्ज हैं.

इसके अलावा मो. हुजैफा, बिलाल तबिस, असद, आदिल, तबारक अंसारी, अल्ताफ अंसारी, जैनुल अंसारी, अरशद अंसारी, इनामुल अंसारी, हसन अंसारी, मो. रिजवान, मतिउर रहमान, मुफ्ती रहमतउल्लाह, सहबाज, उमर फारूकी और मुदब्बिर परवेज का नाम भी सूची में बताया गया है.



सूची में कारी इरफान, अनवर अंसारी, जीसान अलतमस, मो. तौहीद अंसारी, शकील अहमद, हकीम अंसारी, फिरोज अंसारी, युनूस अंसारी, वसीम, जेबा, मो. सरफराज आलम और इश्तियाक के नाम भी शामिल हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !