Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-26

Jharkhand News: पाकुड़ जेल में संदिग्ध हालात में महिला कैदी की मौत, बाथरूम में मिला शव

Jharkhand News: पाकुड़ से एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है। जहां मंडल कारा में बंद एक महिला कैदी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पति की हत्या के आरोप में थी जेल में बंद 
मृत महिला की पहचान संझली हेंब्रम के रूप में हुई है, जो नगर थाना क्षेत्र के कोलाजोड़ा की रहने वाली थी। उसे अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और 17 फरवरी 2026 से वह जेल में न्यायिक हिरासत में बंद थी।

जेल के बाथरूम में फांसी लगाकर की आत्महत्या
जानकारी के मुताबिक, संझली ने जेल के बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता चलते ही जेल प्रशासन उसे तुरंत सोनाजोड़ी सदर अस्पताल लेकर गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की 
घटना की खबर मिलते ही उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण किया और वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !