Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-06

Jharkhand News : जामताड़ा में साइबर ठगी गिरोग का भांडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand News : जामताड़ा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले में पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। करमाटांड़ थाना क्षेत्र से इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से साइबर ठगी के धंधे में सक्रिय थे और देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को अपना शिकार बना रहे थे। ये लोग फोन कॉल और ऑनलाइन माध्यम से लोगों को झांसे में लेकर बैंक संबंधी जानकारी हासिल करते थे और फिर उनके खातों से पैसे उड़ा लेते थे।
देशभर के लोगों को बना रहे थे ठगी का शिकार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से काम करता था और अलग-अलग
राज्यों में फैले नेटवर्क के जरिए लोगों को ठगता था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे और भी खुलासे होने की संभावना है। पुलिस अब इस मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे नेटवर्क को खंगालने का प्रयास किया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !