Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Jharkhand News : देवघर पुलिस को AIIMS की टीम ने दिया जीवन रक्षक प्रशिक्षण

Jharkhand News : देवघर पुलिस अब आपात स्थिति में मरीजों की जान बचाने में अधिक सक्षम होगी। इस दिशा में AIIMS देवघर की टीम ने पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया।देवघर पुलिस केंद्र के मीटिंग हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉक्टरों की टीम ने पुलिसकर्मियों को जीवन रक्षक तकनीक सीपीआर की जानकारी दी और उसका प्रैक्टिकल अभ्यास भी कराया।
कार्डियक अरेस्ट जैसी स्थिति से निपटने की दी गई ट्रेनिंग

करीब डेढ़ घंटे तक चले इस प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों को कार्डियक अरेस्ट जैसी गंभीर स्थिति में तुरंत मदद करने के तरीके सिखाए गए। एसपी सौरभ ने कहा कि पुलिस अक्सर किसी भी घटना स्थल पर सबसे पहले पहुंचती है। ऐसे में “गोल्डन आवर” में दिया गया यह प्रशिक्षण किसी भी मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !