Jharkhand News : राज्य में प्रस्तावित पंचायत चुनाव 2027 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस बार पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षण का नया सिस्टम पहली बार लागू किया जाएगा। राज्य में OBC आरक्षण को लेकर लंबे समय से चल रही प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार लागू ट्रिपल टेस्ट के आधार पर यह नई व्यवस्था तैयार की गई है, जिससे आरक्षण को कानूनी रूप से वैध और डेटा आधारित बनाया जा सके।इस नए सिस्टम के तहत पहले OBC वर्ग की सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक स्थिति का विस्तृत सर्वे कराया गया। इसके बाद एक आयोग द्वारा प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण कर आरक्षण का प्रतिशत तय किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट के “ट्रिपल टेस्ट” के तीन प्रमुख आधार हैं
जानकारी के अनुसार, पंचायत चुनाव में सीटों का आरक्षण अब मनमाने तरीके से नहीं, बल्कि वैज्ञानिक और प्रमाणिक डेटा के आधार पर किया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि वास्तविक रूप से पिछड़े वर्गों को प्रतिनिधित्व मिल सके। सुप्रीम कोर्ट के “ट्रिपल टेस्ट” के तीन प्रमुख आधार, पिछड़ेपन का अध्ययन करने के लिए आयोग का गठन, आंकड़ों के आधार पर आरक्षण तय करना तथा कुल आरक्षण 50% से अधिक नहीं होना सुनिश्चित करना है
राज्य सरकार का मानना है कि इस नई प्रणाली से पंचायत स्तर पर सामाजिक न्याय को मजबूती मिलेगी और लोकतांत्रिक भागीदारी अधिक संतुलित होगी। पंचायत चुनाव 2027 में इस व्यवस्था के लागू होने से OBC वर्ग को पहली बार व्यवस्थित और कानूनी रूप से मजबूत प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।