Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Jharkhand Politics: निजी दौरे पर दिल्ली में CM हेमंत सोरेन, 1 सितंबर को लौट सकते हैं रांची

Jharkhand Politics: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार देर शाम निजी दौरे पर दिल्ली के लिए रवाना हुए. दिल्ली जाने से पहले उन्होंने रांची स्थित रिसालदार बाबा की मजार पर पहुंचकर चादरपोशी की और राज्य की खुशहाली के लिए दुआ मांगी.

मुख्यमंत्री का यह दौरा फिलहाल पूरी तरह निजी बताया जा रहा है. इस यात्रा के दौरान उनके किसी राजनीतिक कार्यक्रम या बैठक में शामिल होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. मुख्यमंत्री के दिल्ली रवाना होने के बाद उनके कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा शुरू हुई है.

1 सितंबर को लौटने की संभावना
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 1 सितंबर को वापस रांची लौटने की संभावना है. फिलहाल मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को निजी यात्रा के तौर पर ही देखा जा रहा है. किसी आधिकारिक या राजनीतिक कार्यक्रम की जानकारी सामने आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !