Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-01

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में मौसम का बदलता मिजाज, दिन में तपिश तो रात में हल्की ठंड

Jharkhand: झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक ओर दिन के समय तेज धूप और बढ़ता अधिकतम तापमान लोगों को गर्मी का एहसास करा रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ जिलों में रात के वक्त हल्की ठंड अब भी बनी हुई है। रांची, खूंटी और लोहरदगा जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान हाल के दिनों में 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, जिससे रात में ठिठुरन महसूस हुई। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

उत्तर-पश्चिमी जिलों में भी गर्मी की दस्तक
पलामू, गढ़वा, लातेहार, कोडरमा और लोहरदगा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में आमतौर पर तापमान अन्य क्षेत्रों की तुलना में कुछ डिग्री कम रहता है, क्योंकि ये इलाके अधिकतर जंगलों से घिरे हैं। लेकिन अब यहां भी गर्मी असर दिखाने लगी है। उदाहरण के तौर पर लोहरदगा में हाल ही में जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब था, वहीं अब इसके 18 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। यानी रात का पारा तेजी से ऊपर जा रहा है।

प्रमुख शहरों का तापमान और वायु गुणवत्ता (रविवार के आंकड़े)
शहर

अधिकतम/न्यूनतम तापमान
रांची 31°/15°
AQI- 161

जमशेदपुर 35°/14°
AQI- 156

धनबाद 34°/17°
AQI- 185

बोकारो 35°/15°
AQI- 145

पलामू 35°/15°
AQI- 180

राज्य के पाकुड़, साहिबगंज और दक्षिणी जिलों में भी न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जहां पहले पारा 15-16 डिग्री के बीच था, अब वह 18-19 डिग्री तक पहुंचने लगा है। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी।

चाईबासा सबसे गर्म, लोहरदगा में सबसे ठंडी रात
पिछले 24 घंटों के दौरान चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। दोपहर की धूप और उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। वहीं लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जिससे रात में हल्की ठंड का एहसास बना रहा।

होली पर रहेगा गर्म मौसम
मौसम केंद्र के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। दोपहर में कड़ी धूप रहेगी, जबकि शाम के समय हल्की ठंडी हवा राहत दे सकती है। संकेत हैं कि इस बार होली के दौरान मौसम गर्म ही रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !