Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

Kodarma News: चंदवारा में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टला

Kodarma News: कोडरमा जिले के चंदवारा स्थित पुराने थाना के समीप एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार कार के सामने अचानक एक बाइक आ जाने पर चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।

20 फीट तक उछली कार, कई बार पलटकर सड़क किनारे गिरी
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 20 फीट तक हवा में उछल गई और कई बार पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

कार सवार सुरक्षित, जांच में जुटी पुलिस
गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !