Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-17

Latehar News: नशे में गाड़ी चलाने पर निलंबित सीओ से वसूला गया 10,500 रुपये जुर्माना

Latehar News: मनिका थाना क्षेत्र के पचफेड़ी के पास शिव बारात के दौरान हुई सड़क घटना में निलंबित अंचल अधिकारी (सीओ) प्रमोद कुमार को रविवार रात करीब 10 बजे थाने से छोड़ दिया गया. पुलिस ने उनसे शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में 10,500 रुपये का जुर्माना वसूला.


क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, शिव बारात के जुलूस के दौरान नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए एक वाहन से टक्कर मार दी गई. घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को थाने लाया. जांच में पुष्टि हुई कि वे शराब के प्रभाव में वाहन चला रहे थे.

वाहन से जुड़ी अहम जानकारी
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उनकी काले रंग की महिंद्रा थार (नंबर JH 01EY-0049) का बीमा 21 नवंबर 2025 से समाप्त है. वहीं, गाड़ी का प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) 29 दिसंबर 2023 से अमान्य पाया गया. इसके बावजूद इन दोनों मामलों में अलग से कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई.

घटना के समय वाहन पर डिप्टी कलेक्टर का बोर्ड भी लगा हुआ था, जिससे मामला और चर्चा में आ गया है.

अधिकारियों का बयान
जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) उमेश मंडल ने बताया कि ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत चालान काटा गया है.
वहीं मनिका थाना प्रभारी प्रभात दास ने कहा कि निर्धारित जुर्माना लेने के बाद वाहन छोड़ दिया गया.
लोगों में नाराजगी

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया. उनका कहना है कि यदि कोई आम नागरिक इस तरह की गलती करता तो पुलिस सख्त कार्रवाई करती, लेकिन यहां केवल जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया. लोगों ने मामले में समान कार्रवाई की मांग की है.

फिलहाल, यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !