Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Latehar News : लातेहार में भालू के हमले से युवक गंभीर घायल, खेत से लौटते समय हुआ हमला

Latehar News : झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत कुकुटपाट गांव में भालू के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान किशुन नगेसिया के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब वह खेत में धान की बुआई कर अपने घर लौट रहे थे। अचानक रास्ते में तीन भालुओं का सामना हो गया, जिनमें से एक ने उन पर हमला कर दिया।


खेत से लौटते समय तीन भालुओं से हुआ सामना

घायल किशुन नगेसिया ने बताया कि वह धान की बुआई का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तीन भालू दिखाई दिए। इससे पहले कि वह वहां से निकल पाते, एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े।

प्राथमिक उपचार के बाद लातेहार सदर अस्पताल रेफर

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सदर अस्पताल में उनका इलाज जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वन विभाग से क्षेत्र में भालुओं की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की जा रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !