Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Pakur News: पाकुड़ पुलिस को मिली 18 नई बाइक और 14 बोलेरो की सौगात, थानों और ओपी की गश्ती होगी मजबूत

Pakur News: झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय, रांची की ओर से पाकुड़ जिला पुलिस को 18 नई मोटरसाइकिल और 14 बोलेरो वाहन उपलब्ध कराए गए हैं. गुरुवार को सांसद, विधायकों, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को जिले के अलग-अलग थाना और ओपी के लिए रवाना किया.

पुलिस गश्त को मिलेगी रफ्तार
नए वाहनों के मिलने से जिले में पुलिस की गश्ती व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है. इनका इस्तेमाल विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में पेट्रोलिंग के साथ अपराध नियंत्रण से जुड़े अभियानों में किया जाएगा. पुलिस के पास अतिरिक्त वाहन उपलब्ध होने से जरूरत के मुताबिक अलग-अलग इलाकों में पहुंचने और कार्रवाई करने में भी मदद मिलेगी.

चोरी के मोबाइल धारकों को लौटाए
वाहनों को रवाना करने के बाद समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में एक और कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान पुलिस की ओर से बरामद किए गए चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए. मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की कार्रवाई के प्रति आभार जताया.

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में राजमहल सांसद विजय हांसदा, महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू और पाकुड़ विधायक निशात आलम मौजूद रहे. इसके अलावा उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !