Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-03

Palamu Crime News: अंधविश्वास में तिहरा हत्याकांड का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार

Palamu: पांकी थाना क्षेत्र के ग्राम कुसड़ी टोला पुरानी बथान में अंधविश्वास के चलते हुए तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इस सनसनीखेज घटना में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को मिली जानकारी 
जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 8:30 बजे स्थानीय चौकीदार से सूचना मिली कि गांव में आपसी विवाद के दौरान तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर वरीय अधिकारियों को अवगत कराया और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

पुलिस जांच में आया सामने 
जांच में सामने आया कि 1 जनवरी को 62 वर्षीय महेशी भुईयां की मृत्यु बीमारी के कारण हुई थी। हालांकि, उनके पुत्र रविन्द्र भुईयां और प्रमोद भुईयां ने इस मौत को डायन-विषाही और ओझागुणी जैसे अंधविश्वास से जोड़ दिया। इसी भ्रम में आकर दोनों ने विजय भुईयां (50 वर्ष), उनकी पत्नी हेवन्ती देवी उर्फ फुलवन्ती देवी (45 वर्ष) और उनके 19 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार पर टांगी व चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इस दौरान विजय भुईयां की बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

विशेष छापामारी दल के किया गया गठन 
पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान प्रमोद भुईयां की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी भी बरामद की गई है।

प्राथमिकी दर्ज
इस मामले में डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम समेत अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज, अंचल पुलिस निरीक्षक पांकी सहित पांकी थाना के कई पदाधिकारी और रिजर्व गार्ड शामिल थे।

पुलिस की अपील:
पलामू पुलिस ने आम लोगों से अंधविश्वास से दूर रहने की अपील करते हुए कहा है कि डायन-विषाही जैसी कुप्रथाएं समाज के लिए अभिशाप हैं। जागरूकता और वैज्ञानिक सोच अपनाकर ही ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।







WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !