Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Palamu News: मनातू के सिलदिलिया गांव में मोबाइल को लेकर हिंसक झड़प, गंभीर हालत में युवती MMCH रेफर

Palamu News: जिले के मनातू थाना क्षेत्र के सिलदिलिया गांव में मोबाइल फोन को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पड़ोसियों द्वारा कथित रूप से लाठी-डंडों से किए गए हमले में 25 वर्षीय काम्या कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मोबाइल फोन को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी
घायल काम्या कुमारी, स्वर्गीय मोहित मोची की पुत्री है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात पड़ोसी विनोद मोची के पुत्र सुधीर कुमार और पुत्री ललिता कुमारी के साथ मोबाइल फोन को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने मिलकर काम्या पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी।

प्राथमिक उपचार के बाद एमएमसीएच रेफर
घटना के बाद परिजन उसे मनातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच), मेदिनीनगर रेफर कर दिया। फिलहाल अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

एक आरोपी हिरासत में, जांच जारी
सूचना मिलते ही मनातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मारपीट के आरोप में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !