Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Patna News : पटना में पुलिस- बदमाश मुठभेड़, शिक्षक गोलीकांड का आरोपी घायल, दो गिरफ्तार

Patna News : पटना में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई देखने को मिली। ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में हाईवे किनारे गेल सीएनजी पेट्रोल पंप के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई शिक्षक शंभू कुमार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में की गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

शिक्षक से लूटपाट के दौरान मारी गई थी गोली

जानकारी के अनुसार 13 मई की सुबह स्कूल ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक शंभू कुमार को बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया था। बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की और विरोध करने पर शिक्षक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में शिक्षक को दो गोलियां लगी थीं, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इस घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की।

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल

बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर अपराधियों ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान मुठभेड़ हुई और जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शिक्षक गोलीकांड में सीधे तौर पर शामिल थे और उनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !