Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-11

Railway News: दक्षिण पूर्व रेलवे में कल होगी ट्रेनों के कोचों की गणना, टाटानगर स्टेशन भी शामिल

Railway News: दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के सभी मंडलों और स्टेशनों पर मंगलवार को यात्री ट्रेनों के कोचों की गणना की जाएगी. इस अभियान में टाटानगर स्टेशन को भी शामिल किया गया है.

कोच गणना के लिए चक्रधरपुर मंडल की ओर से परिचालन विभाग के कर्मचारियों की विशेष टीम बनाई गई है. कर्मचारियों को इस कार्य के लिए पहले मुख्यालय में प्रशिक्षण भी दिया गया था.

जानकारी के अनुसार गणना के दौरान केवल टाटानगर स्टेशन पर मौजूद ट्रेनों के कोच ही नहीं, बल्कि स्टेशन से गुजरने वाली सभी यात्री ट्रेनों के कोचों की भी गिनती की जाएगी. इसके बाद तैयार रिपोर्ट रेलवे मुख्यालय को भेजी जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !